मथुरा में पुलिस ने पकड़े तीन फर्जी शिक्षक

मथुरा। फर्जी दस्तावेज के आधार पर कूट रचित कागज तैयार कर शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति पाने वाले तीन फर्जी शिक्षकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। सूत्रों के अनुसार लोकेश कुमार पुत्र रमेश चंद निवासी गुलालपुर थाना शेरगढ़ विपिन सिंह पुत्र रमेश चंद निवासी मायाराम गढ़ी थाना खैर जिला अलीगढ़ मुरारी पायला उर्फ पायाला पुत्र रामसिंह निवासी गुलालपुर थाना शेरगढ़ एक्सप्रेस वे के बाजरा कट पर कही जाने के लिए खड़े थे जिनको पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। यह तीनों अभियुक्त थाना गोवर्धन, थाना नौझील में दर्ज मुकदमों में वांछित चल रहे थे।

प्रभारी निरीक्षक थाना नौझील सधुवनराम गौतम के अनुसार तीनो अभियुक्तगण के विरुद्ध फर्जी तरीके से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधडी करके शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति पाने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत हुए थे। जिनको आज बाजना कट पुल के नीचे से समय 10.50 बजे गिरफ्तार कर थाने पर लाकर दाखिल किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही गिरफ्तारी की सूचना प्रभारी अपराध शाखा मथुरा व प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन को दी गई। अभियुक्तगण को उसके जुर्म से अवगत कराते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया है ।