मथुरा। मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को अपनी दो व्यवसायिक चार आवासीय भूखण्ड की नीलामी से करीब पौने दो करोड़ की आय अर्जित की है। उक्त प्लॉट काफी समय से रिक्त चल रहे थे। प्राधिकरण सभागार में रिक्त भूखण्डों की नीलामी रिकार्ड स्तर पर हुई है, चैतन्य विहार फेस दो में व्यवसायिक भूखण्ड /दुकान जिसकी बेस कीमत मात्र 2 लाख 53 हजार थी उसकी बोली 15 लाख 69 हजार रू. पर खत्म हुई। इसी प्रकार दूसरे भूखण्ड का बेस प्राइस चार लाख 15 हजार था, वह 26 लाख अधिक में बिका है। ये दोनों प्लॉट भगवान सिंह द्वारा लिए गये है।
कदम्ब विहार आवासीय योजना में 12 लाख 65 हजार का प्लॉट 15 लाख 55 हजार में संजय कुमार द्वारा लिया गया। एक प्लॉट 17 लाख 50 हजार में राहुल रावत को मिला। इसी कॉलौनी में 105 मीटर का भूखण्ड जिसकी बेस प्राइस 16 लाख 11 हजार थी उसको जीवन लाल द्वारा 47 लाख रू. में क्रय किया गया। सबसे अधिक बोली 136 मीटर प्लॉट की लगी जिसकी प्राधिकरण द्वारा कीमत 21 लाख 75 हजार रखी गई थी वह काफी जद्दोजहद के पश्चात 61 लाख 50 हजार में संगम सिंह द्वारा अपने नाम कराया गया।
अन्य सम्पत्तियों की नीलामी अब अगले शुक्रवार 17 सितंबर को होगी। प्राधिकरण सचिव राजेश सिंह, एसओडी क्रांति शेखर सिंह, चीफ अभियंता आप.पी.जायसवाल, मुख्य लेखाधिकारी नागेन्द्र त्रिपाठी की कमेटी द्वारा नीलामी प्रक्रिया कप सम्पन्न कराया गया। नीलामी के दौरान
पूरी कार्यवाही की वीडियों ग्राफी कराई गई। व्यवस्था बनाने में मुख्य लिपिक सारांश शर्मा, सम्पत्ति लिपिक विजय शर्मा आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
सचिव-ओएसडी की कार्य कुशलता से हुई उम्मींद से अधिक की आय
लम्बे समय से रिक्त पडे भूखण्ड की नीलामी में आज बेस प्राइस की तीन गुना कीमत से अधिक की आय अर्जित करने का पूरा-पूरा श्रेय प्राधिकरण सचिव राजेश कुमार सिंह और ओएसडी/प्रभारी अधिकारी सम्पत्ति क्रांति शेखर सिंह को दिया जाये तो कोई अतिश्योक्ति नही माना जायेगा। आज नीलामी हुए 6 भूखण्ड/दुकान की अनुमानित कीमत करीब 75 लाख रू. थी लेकिन दोनों अधिकारियों और मुख्य अभियंता आर.पी.जायसवाल की कार्य कुशलता से ये सम्पत्तियां दुगुने से अधिक कीमत करीब 1 करोड़ 85 लाख रू. से अधिक में विक्रय हो गई है।
प्राधिकरण सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आगामी शुक्रवार को रूकमणी विहार और राधापुरम कॉलौनी के आवासीय प्लॉट और मकान की नीलामी बोली प्रक्रिया की जायेगी।