जीजा के यहां आयी साली की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला शव

अनुज सिंघल
फरह। जनपद के थाना फरह क्षेत्र के जमालपुर गाँव में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई । महिला का शव गाँव के पास ही अरहर के खेत में मिला । सूचना मिलते ही मौके पर एसएसपी सहित पुलिस के अधिकारी पहुंच गए।

हाथरस के थाना सासनी इलाके के मुकुंदपुर गाँव की रहने वाली महिला नीरज देवी पत्नी धीरज बुधवार को अपने भाई के साथ फरह के समीप जमालपुर गांव में अपने जीजा प्रहलाद के यहाँ आयी थी। नीरज गुरुवार की दोपहर अचानक प्रहलाद ने घर से गायब हो गयी। जिसके बाद नीरज की बहन , बहनोई उसकी तलाश करने लगे ।

प्रहलाद और उसके परिजन नीरज की तलाश कर रहे थे कि गुरुवार की देर शाम किसी ने एक महिला का शव गाँव के पास अरहर के खेत में पड़ा होने की सूचना दी । सूचना मिलते ही प्रहलाद और नीरज की बहन मीना मौके पर पहुँचे । जहाँ उन्होंने शव की पहचान 30 वर्षीय नीरज के रूप में की । नीरज की गोली मारकर हत्या की गयी थी।

महिला का शव मिलने की सूचना मिलते ही एसएसपी गौरव ग्रोवर एसपी सिटी मार्तण्ड प्रकाश सिंह सीओ रिफायनरी थाना फरह प्रभारी अबधेश प्रताप सिंह मौके पर पहुँच गए । मौके पर पहुँची पुलिस ने जब शव को देखा तो उसमें गोली के निशान मिले ।

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया हैं और जाँच में जुट गई है कि महिला नीरज की हत्या किसी ने की है या फिर कोई उसका अपना ही है । फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है ।

एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया की मौके पर फोरेंसिक टीम को बुला लिया गया है सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। परिवारीजनों से भी बात की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके बाद कार्यवाही की जाएगी।