मथुरा। महानगर में कार्यकर्ता का सम्मान बचाओ भाजपा बचाओ महा नगर अध्यक्ष हटाओ को लेकर असंतुष्ट कार्यकर्ता एकजुट होने लगे हैं। हाल ही में पार्टी से निकाले गए चौधरी वीर भान सिंह और रवि कुंतल ने महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल के खिलाफ वार्ड स्तर पर जाकर मोर्चा खोल दिया है।
इंजीनियर वीरभान सिंह चौधरी के नेतृत्व में महानगर अध्यक्ष के खिलाफ प्रत्येक मंडल में कार्यकर्ताओं से हस्ताक्षर लिए जाएंगे एवं 20,000 कार्यकर्ता अपने हस्ताक्षर से उनको हटाने की कार्यवाही करेंगे। बुधवार को एक महापंचायत बालाजीपुरम तंतुरा रोड पर आयोजित की गई जिसमें इंजीनियर वीरभान सिंह चौधरी को समाज के लोगों ने खुलकर समर्थन दिया और कहा कि हम तुम्हारे साथ हैं।
पूर्व सैनिक महासंघ के अध्यक्ष जल सिंह भारंगल ने कहा के महानगर अध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से नहीं हटाया गया तो बूथ बूथ पर जाकर इस संदेश को पहुंचाएगी जो पार्टी हित में नहीं रहेगा। हम पार्टी विरोधी नहीं हैं जो व्यक्ति कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं करता उसका विरोध कर रहे हैं उसको तत्काल प्रभाव से हटाना चाहिए। इस दौरान अमित पचौरी प्रो दिनेश गौतम राजेश सारस्वत संतोष प्रधान रवि प्रधान प्रधान सतवीर प्रधान उदय पाल बघेल राजवीर शर्मा पार्षद राकेश चौधरी ठाकुर मूला नवनीश लोधी ओमवीर सिंह योगेंद्र कुमार राकेश टेंडवा भगवान सिंह सेक्टर संयोजक नवादा विनोद धनगर वरिष्ठ कार्यकर्ता रामेश्वर सिंह दलवीर शर्मा सुरेश बघेल एडवोकेट अनूप बघेल भूपेंद्र चौधरी हरिओम शर्मा आदि मौजूद थे।