समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी संगठन में कई पदाधिकारी मनोनीत

मथुरा। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष लोकेश चौधरी ने पार्टी को मजबूती करने के लिये लोहिया वाहिनी के जिला पदाधिकारी मनोनीत किए है। जिसमें उन्होंने राज पाण्डेय को जिला महासचिव मेघश्याम शर्मा को जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता को जिला कोषाध्यक्ष योगेश कुमार को जिला सचिव मनोनीत किया। छात्रसभा जिलाध्यक्ष राघवेंद्र ठाकुर ने कहा छात्रो के साथ हो रहे खिलवाड़ देश के साथ खिलवाड़ है क्योंकि छात्र ही देश का भविष्य है भारतीय जनता पार्टी को छात्रों का शोषण रोकन‍ा चाहिए उनको रोजगार के नए अवसर प्रदान करने चाहिए।

नकुल राजावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में छात्र नौजवान किसान मज़दूर सभी का शोषण किया जा रहा है इसका हिसाब जनता 2022 में लेगी। पूर्व छात्रसभा महानगर जिला मीडिया प्रभारी बादल राज बंसल लखन मुखिया धनंजय प्रहलाद चौधरी अतुल आदि ने हर्ष जताया है ।