मथुरा। कृष्णा नगर स्थित कल्याण ज्वेलर्स में तीज उत्सव बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मालिक शिल्पा कात्याल द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और ग्राहकों ने भाग लिया। इस अवसर पर ग्राहकों एवं अतिथियों को ज्वेलर्स की चल रही योजनाओं, ऑफर्स और निवेश से संबंधित जानकारी दी गई। सभी अतिथियों को तीज की विशेष टोकरी और बिहारी जी की फ्रेम भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में आयोजित तीज क्वीन प्रतियोगिता में महिलाओं ने रैंप वॉक और प्रश्नावली राउंड में बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में अरुणा चौधरी ने तीज क्वीन का खिताब जीता, जबकि रीता चौधरी प्रथम उपविजेता और ज्योति सुनील तारकर द्वितीय उपविजेता रहीं।
नृत्य प्रतियोगिता में भावना शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अरुणा चौधरी द्वितीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में हाई टी और स्वादिष्ट स्नैक्स की भी व्यवस्था की गई, जिसका सभी ने आनंद लिया।
कार्यक्रम में मुदिता शर्मा, नम्रता गुप्ता, डॉ नीता सिंह, ज्योति सुनील तारकर, पायल सिंह, शिल्पी किशोरीया, पिंकी रश्मी, केशवी चाहर, भावना शर्मा, ऋतु अग्रवाल, डॉ वर्तिका किशोर और रीता चौधरी सहित कई प्रमुख महिलाएं उपस्थित रहीं।
तीज उत्सव के जूरी पैनल में डॉ वर्तिका किशोर और केशवी चाहर शामिल रहीं, जिन्होंने प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन किया।
इस दौरान कल्याण ज्वेलर्स द्वारा मंदिर आभूषण, हीरे, पोल्की, कुंदन, मीनाकारी, प्लेटिनम और चांदी सहित विभिन्न आकर्षक आभूषणों की नई रेंज का अनावरण भी किया गया।