नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का आज 55वां बर्थडे है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उनकी लंबी उम्र की कामना की है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”
बता दें, कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्म 19 जून, 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के बड़े संतान हैं। वर्तमान में राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद हैं। राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके हैं ।