Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.

  • Wednesday, May 6, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Epaper

Rajpath Mathura Rajpath Mathura - भारत सरकार एवम् उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त दैनिक समाचार पत्र मथुरा

  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
Rajpath Mathura
  • Home
  • मनोरंजन
  • ‘देवरा पार्ट 1’ ने वल्र्डवाइड 172 करोड़ से खोला खाता , बनी देश की चौथी बिगेस्ट ओपनर फिल्म, तोड़े कई रिकॉर्ड्स

‘देवरा पार्ट 1’ ने वल्र्डवाइड 172 करोड़ से खोला खाता , बनी देश की चौथी बिगेस्ट ओपनर फिल्म, तोड़े कई रिकॉर्ड्स

मनोरंजन
By Rajpath Mathura On Sep 29, 2024 3

मुंबई । जूनियर एनटीआर स्टारर एक्शन फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ के पहले दिन की वर्ल्डवाइड कमाई का ऑफिशियल आंकड़ा सामने आ गया है। ‘देवरा पार्ट 1’ के मेकर्स युवसुधा आर्ट्स ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म की पहले दिन की कमाई शेयर कर दी है। ‘देवरा पार्ट 1’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई की है। साथ ही ‘देवरा पार्ट 1’ इस साल टॉलीवुड में सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन गई है। ‘देवरा पार्ट 1’ ने कल्कि 2898 एडी को भी पछाड़ दिया है। ‘देवरा पार्ट 1’ के मेकर्स युवसुधा आर्ट्स ने आज 28 सितंबर को फिल्म की पहले दिन की वर्ल्डवाइड कमाई का आंकड़ा शेयर कर दिया है। ‘देवरा पार्ट 1’ ने पहले दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 172 करोड़ रुपये का ग्रास कलेक्शन कर लिया है। साल 2024 में रिलीज हुई फिल्मों में ‘देवरा पार्ट 1’ ने ओपनिंग कलेक्शन से थलापति विजय की हालिया रिलीज फिल्म गोट, ‘स्त्री 2’, महेश बाबू की गुंटूर कारम, कमल हासन की इंडियन 2 और ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर को पछाड़ दिया है। शिवा कोराताला ने फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ को डायरेक्ट किया है। 300 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ में जूनियर एनटीआर के साथ जाह्नवी कपूर रोमांस करती दिख रही हैं। फिल्म जूनियर एनटीआर का डबल रोल हैं। फिल्म में सैफ अली खान विलेन के रोल में दिख रहे हैं। फिल्म बीती 27 सितंबर को रिलीज हुई है। बता दें, आरआरआर (2022) के बाद जूनियर एनटीआर की कोई फिल्म रिलीज हुई है, जिसे लेकर फैंस के बीच तगड़ा क्रेज है।

#Devra Part 1#‘Devra Part 1’ opened its account with 172 crores worldwide
Rajpath Mathura 13380 posts 0 comments

Prev Post

BCCI का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों को IPL में अनुबंध के अलावा हर मैच के लिए मिलेंगे साढ़े सात लाख

Next Post

मथुरा में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता के लिए हुआ वॉकाथॉन का आयोजन

You might also like More from author
मनोरंजन

मुंबई: रिलीज से पहले ही ‘आवारापन 2’ पर मची होड़, डिस्ट्रीब्यूशन रेस में बड़े बैनर…

मनोरंजन

‘ग्लोरी’ के लिए योद्धा की तरह ट्रेनिंग करते नजर आए कुणाल ठाकुर

मनोरंजन

ज़ी एक्शन पर एक मई को होगा ‘लकी मैन’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

मनोरंजन

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वापसी के लिए तैयार शांतनु

Prev Next
About Us

5295175
Views Today : 2666
Browse by Category
  • English News
  • Uncategorized
  • अन्तराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म
  • पर्यटन
  • मथुरा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • लेख/सम सामयिकी
  • स्वास्थ्य
Contact Info

Address : दैनिक राजपथ, गली शहीद भगत सिंह जनरल गंज
मथुरा -281001( यूपी)

Contact Number : 9412661665, 8445533210

Email : danikrajpath@gmail.com
Pawan_navratan@yahoo.com
drajpathmathura@rediffmail.com

© 2026 - Rajpath Mathura. All Rights Reserved.
Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.