दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, प्रधानमंत्री मोदी ने गले लगाकर किया स्वागत

नई दिल्ली । दो दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का पालम एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने स्वागत किया हैं। इस दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने एक-दूसरे को गले लगाया है। दिल्ली पहुंचने के बाद पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक कार में सवार होकर एयरपोर्ट से रवाना हुए । रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का एयरपोर्ट पर औपचारिक स्वागत किया गया है। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति पुतिन से केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह समेत तमाम रूसी सैन्य अधिकारियों ने मुलाकात की है। इस दौरान उनके स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए।