न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान, गिल कप्तान; अय्यर बने उपकप्तान
नई दिल्ली । न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। चयनकर्ताओं ने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को टीम की कमान सौंपी है, जबकि श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है। इस सीरीज के जरिए रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करते नजर आएंगे। वहीं, कार्यभार प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को वनडे सीरीज से आराम दिया गया है।
चयन समिति ने टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन बनाए रखने की कोशिश की है। लंबे समय बाद श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हुई है, जबकि शुभमन गिल को नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वनडे सीरीज का कार्यक्रम
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 11 जनवरी से होगा।
पहला वनडे: 11 जनवरी – वडोदरा
दूसरा वनडे: 14 जनवरी – राजकोट
तीसरा वनडे: 18 जनवरी
वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमें पांच मैचों की टी20 सीरीज भी खेलेंगी।
भारतीय टीम का यह दौरा आगामी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों को देखते हुए बेहद अहम माना जा रहा है, जिसमें युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर चयनकर्ताओं की खास नजर रहेगी।