9 अगस्त से 15 अगस्त तक देश भर में कांग्रेस निकालेगी मोदी सरकार की नीतियों के विरुद्ध पदयात्रा

मथुरा। अखिल भारतीय कांग्रेस के आव्हान पर देश एवं प्रदेश में बढ़ती महंगाई और भयंकर बेरोजगारी भ्रष्टाचार के खिलाफ पद यात्रा करने का फैसला किया गया है । स्वतंत्रता दिवस की 75वी वर्षगांठ पर प्रत्येक लोकसभा व प्रत्येक जनपद में 9 अगस्त से 15 अगस्त 22 तक पदयात्रा निकाली जाएंगी। पद यात्रा प्रत्येक जनपद में 75 किलोमीटर की दूरी तय करेगी जो सभी विधानसभाओं से गुजरेगी । पदयात्रा की शुरुआत व समापन संस्कृतिक व एतिहासिक स्थल पर होगा ।
महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय होलीगेट पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं ब्रज क्षेत्र प्रभारी तौकीर आलम ने बैठक में ये जानकारी दी।
उन्होंने कहा आने वाले नगर निगम चुनाव में जमीन से जुड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बनाया जायेगा।
कांग्रेस विधानमंडल दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सत्ता में बैठी भाजपा सरकारों ने देश में भाईचारा और सद्भभाव को अपनी जहरीली राजनीति से बिगाड़ने का काम किया। कांग्रेस पार्टी स्वतंत्रता दिवस की 75 वी वर्षगांठ पर पदयात्रा के माध्यम से जनता के बीच जाएगी सद्भभाव और भाईचारा का संदेश प्रदान करेगी।
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहां की है पदयात्रा का रू्ट तैयार कर लिया गया है सभी कार्यकर्ता एकजुटता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाएं बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ महानगर कांग्रेस कमेटी मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी।
बैठक में प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान प्रदेश महासचिव अनिल यादव सचिव योगेश तालान सहित सोहन सिंह सिसोदिया बिहारीकांत तिवारी मलिक अरोड़ा प्रदेश सचिव मुकेश धनगर उमेश भारद्वाज प्रखर चतुर्वेदी तिलक वीर चौधरी दिनेश सेठ सत्यनारायण भोला यादव एआईसीसी सदस्य यतेंद्र मुकदम नूतन बिहारी पारीक तौफीक मैनेजर रितेश पाठक प्रवीण ठाकुर अजय कुमार हरीश पचौरी प्रकाश शर्मा राहुल चतुर्वेदी चौधरी मोहन सिंह तपेश गौतम मुकीम कुरेशी विक्रम बाल्मीकि बबलू चौधरीआदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन पीसीसी सदस्य संजय शर्मा पिपरोनिया ने किया।