मथुरा। शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने वृन्दावन-जोन के अन्तर्गत विभिन्न वार्डो के प्रोपर्टी टैक्स को लेकर किये गए सर्वे के दौरान आने वाली समस्याओं एवं त्रुटियों को ठीक करने हेतु कैम्प लगाया गया जिसमें काफी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याओ से निगम अधिकारियो को अवगत कराया।
नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा मथुरा-वृन्दावन नगर निगम द्वारा प्रोपर्टी टैक्स तथा नामान्तरण प्रक्रिया को 31 मार्च 2022 से पूर्व प्रत्येक दशा में ऑनलाइन कराये जाने को लेकर कमेटी गठित की है जिसके अनुपालन में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, कर निर्धारण अधिकारी की अध्यक्षता में ऑनलाइन जी.आई.एस. सर्वे में आने वाली समस्याओं के निराकरण हेतु आज हुई बैठक में वृन्दावन-जोन के अन्तर्गत आने वाले वार्डो का सर्वे कम्पनी द्वारा सर्वे के दौरान आने वाली समस्याओं एवं त्रुटियों को ठीक करने हेतु समीक्षा की गई। बैठक में वृन्दावन नगर में लगाये गये सम्पत्ति करों एवं दिये गये नोटिसों की सुनवाई हेतु आपत्तिकर्ताओं द्वारा की बताई गई आपत्तियों के निस्तारण किया गया ।
बैठक में जी.आई.एस. सर्वे की टीम के प्रतिनिधि को भी सर्वे के दौरान प्राप्त हुई आपत्तियों को नियमानुसार निस्तारण किये जाने के आदेश दिये गये है। इस दौरान मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिव कुमार गौतम सुनील कुमार राय, कर निर्धारण अधिकारी हरिकृष्ण गुप्ता, कर अधीक्षक मुकेश सिंह, राजस्व निरीक्षक, प्रधान लिपिक श्रीगोपाल वशिष्ठ, कर लिपिक पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.