कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल (9 से 15 मई)

आपकी लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए, आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति इस सप्ताह कैसी रहेगी और यह भी जानिए कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए। मेष लग्नराशि : इस सप्ताह मेष राशि के जातको को कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। इस हफ्ते आपके रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते है। व्यापारिक वर्ग को इस हफ्ते अच्छे लाभ अर्जित हो सकते है। संतान द्वारा आपको अच्छे लाभ मिल सकते है। इस हफ्ते आपका प्रेमी जीवन अच्छा बना रहेगा। हफ्ते के मध्य भाग मैं आपको सेहत का ध्यान रखना चाहिए तथा वाणी पर संयम रखना आपको व्यर्थ के तनाव से बचा सकता है। इस हफ्ते आपको अचानक धन का लाभ मिलेगा।

वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातको को को कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग द्वारा प्रोत्साहन मिल सकता है। इस हफ्ते आपको धन सम्बन्धी मामलों में कुछ समस्या मिल सकती है। व्यापार से सम्बंधित कुछ लाभ इस हफ्ते आपको मिल सकते है। छात्र वर्ग के लिए हफ्ता परिश्रम वाला बना रहेगा। प्रेमी जीवन में इस हफ्ते आपको कुछ तकलीफ मिल सकती है। हफ्ते के अंत मंत किसी यात्रा का योग बन सकता है। सेहत का ध्यान रखे।

मिथुन लग्नराशि : इस सप्तहा मिथुन राशि के जातको की आर्थिक स्तिथि मजबूत हो सकती है। इस हफ्ते परिजनों का सहयोग आपको अच्छा मिल सकता है। इस हफ्ते आपके मान सम्मान में वृद्धि के योग बने रहेंगे। प्रेमप्रसंग के मामलों में इस हफ्ते आप सफल हो सकते है। इस हफ्ते आपको धन का लाभ अच्छा मिल सकता है। छात्र वर्ग के लिए हफ्ता अच्छे फल देगा। हफ्ते के मध्य भाग में सेहत का ध्यान रखे तथा अपने खर्च पर नियंत्रण रखे। यात्रा का योग बना रहेगा।

कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातको के मान -सम्मान में वृद्धि हो सकती है। इस हफ्ते कामकाज को लेकर आप अधिक परिश्रम करेंगे तथा सफल भी होंगे। माता की सेहत आपको कुछ चिंतित कर सकती है। भाई बहनों का सहयोग आपको मिलेगा। नौकरी से जुड़े लोगो के लिए हफ्ता शुभ समाचार दे सकता है। धन को लेकर परिश्रम बना रह सकता है। संतान के साथ वाद विवाद से बचे। मन को शांत रखने की सलाह रहेगी।

सिंह लग्नराशि : इस हफ्ते सिंह राशि के जातको को कार्यक्षेत्र में अच्छे लाभ मिलने के संकेत है। इस हफ्ते आपकी सुख सुबिधाओं में वृद्धि हो सकती है। इस हफ्ते मकान में किसी कार्य हेतु आपका धन खर्च हो सकता है। पारिवारिक लोगो के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। इस हफ्ते जीवनसाथी के साथ आपके रिस्ते मजबूत होंगे। हफ्ते के अंतिम भाग मैं आलस्य के कारण कोई कार्य अधूरा रह सकता है। छोटी यात्रा संभव है।

कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जातको को शुरूआती दिनों में खर्च की अधिकता बनी रह सकती है। हफ्ते के बाकी दिन आपके लिए धन का लाभ दे सकते है। कामकाज को लेकर यह हफ्ता आपके लिए शुभ बना रहेगा। इस हफ्ते आपका पारिवारिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। अचानक किसी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। आर्थिक लाभ हेतु आपके प्रयास सफल होंगे। क्रोध से बचे तथा अपनी वाणी पर संयम रखे।

तुला लग्नराशि : इस सप्ताह तुला राशि के जातको को नौकरी में उन्नति के नए अवसर मिल सकते है। इस हफ्ते कामकाज को लेकर अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न बने रहेंगे। धन लाभ के लिहाज से यह हफ्ता आपको अच्छे लाभ दे सकता है। इस हफ्ते संतान के साथ आपके रिस्ते मजबूत बनेगे। आपका वैवाहिक जीवन सुखद बना रहेगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि के योग रहेंगे। इस हफ्ते छात्र वर्ग को अपने कार्यो में सफलता मिल सकती है। हफ्ते के अंतिम भाग मैं आपका मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है।

वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातको को कार्यक्षेत्र में अच्छे लाभ मिल सकते है। नौकरी वर्ग के लिए यह हफ्ता उन्नत्ति देने वाला साबित हो सकता है। इस हफ्ते धन को लेकर आपके लिए स्तिथि बहुत अच्छी बनी रहेगी। इस हफ्ते आप अपने व्यापार को बढ़ाने हेतु प्रयासरत बने रहेंगे। छात्र वर्ग के लिए हफ्ता लाभकारी बना रहेगा। हफ्ते के अंतिम भाग में सेहत का ध्यान रखे तथा अपने खर्चा पर नियंत्रण बना कर रखे। वाणी की कटुता के चलते किसी से सम्बन्ध खराब न हो इसका ध्यान रखे। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा।

धनु लग्नराशि : इस सप्ताह धनु राशि के जातको का कामकाज को लेकर आत्मविश्वास अच्छा बना रहेगा। आय को लेकर यह हफ्ता आपको अधिक परिश्रम करा सकता है किन्तु आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस हफ्ते भाई तथा मित्रो द्वारा आपको अच्छे लाभ मिलने के योग रहेंगे। इस हफ्ते आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा होगा। प्रेमप्रसंग में परिणाम आपके पक्ष में आ सकते है। कामकाज को लेकर स्तिथि अच्छी बनी रहेगी। संतान की सेहत का ध्यान रखे। हफ्ते के अंत में सेहत का ध्यान रखे।

मकर लग्नराशि : इस सप्ताह मकर राशि के जातको को धन से सम्बंधित मामलों में लाभ तथा सफलता मिलने के योग रहेंगे। पारिवारिक लोगो के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। इस हफ्ते आपको आय का कोई नया साधन मिल सकता है। घरेलु कार्यो पर आप धन खर्च कर सकते है। जीवनसाथी के साथ रिश्तो में मधुरता बढ़ेगी। इस हफ्ते आप अपने रहन सहन पर अधिक ध्यान दे सकते है। व्यर्थ के तनाव से अपने आप को दूर रखे। संतान की सेहत कुछ परेशान कर सकती है।

कुंभ लग्नराशि : यह सप्ताह कुम्भ राशि के जातको को धन से सम्बंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस हफ्ते धन का निवेश आपको लाभ दे सकता है। कार्यक्षेत्र में स्तिथि अच्छी बनी रहेगी किन्तु काम का बोझ अधिक बना रहेगा। संतान सम्बन्धी शुभ समाचार भी मिल सकता है। हफ्ते का मध्य भाग खर्च वाला हो सकता है। कार्यक्षेत्र से जुडी यात्रा का योग बनेगा। पारिवारिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी तथा आपका मन अच्छा बना रहेगा।

मीन लग्नराशि : इस सप्ताह मीन राशि के जातको के मन मैं कुछ उथल पुथल बनी रह सकती है। कामकाज को लेकर हफ्ता भाग दौड़ वाला बना रहेगा। इस हफ्ते कुछ व्यापारिक नए अनुबंध आपके हो सकते है। दाम्पत्य जीवन में स्तिथि अच्छी होगी। सेहत तथा खर्च को लेकर इस हफ्ते आपको कुछ परेशानी हो सकती है। पुराना अटका हुआ धन आपको मिल सकता है। यात्रा के योग बनेगे। इस हफ्ते भोगविलासिता से बचने की सलाह रहेगी।

(ज्योतिषी विशाल वाष्र्णेय कलाशांति ज्योतिष के संस्थापक हैं। यह साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्नराशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर्दशा और जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)

प्रस्तुति : कलाशांति ज्योतिष

मोबाइल नं. 91-6261231618

मेल : कलाशांतिज्योतिष एटदरेट जीमेल डॉट कॉम

वेबसाइट : एचटीपी//डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट कलाशांतिज्योतिष डॉट कॉम