नई दिल्ली। भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पीसीएस अधिकारी क्रांति शेखर सिंह द्वारा लिखित पुस्तक “यह मेरी भगवद्गीता है” का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पुस्तक के विषय, उसकी विचारधारा और आध्यात्मिक दृष्टिकोण पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह पुस्तक जीवन के मूल्यों, कर्तव्य और आध्यात्मिक चिंतन को सरल भाषा में प्रस्तुत करती है। लेखक ने भगवद्गीता के संदेशों को आधुनिक जीवन से जोड़ते हुए अपने विचारों को पुस्तक के माध्यम से व्यक्त किया है।
इस अवसर पर नारायण दास अग्रवाल
कुलाधिपति जीएलए यूनिवर्सिटी मथुरा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही अरुण माहेश्वरी वाणी प्रकाशन ग्रुप के प्रबंध निदेशक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि यह ग्रंथ पाठकों को जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने और भारतीय आध्यात्मिक परंपरा को समझने के लिए प्रेरित करेगा। लेखक क्रांति शेखर सिंह के इस प्रयास को सराहनीय बताते हुए सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.