नोयडा। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। वह जंतर मंतर पर एक धरने में शामिल होने जा रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के बाद से पश्चिमी यूपी में भाकियू कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। कार्यकर्ताओं को किसी भी आदेश का पालन करने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को आज दोपहर गाजीपुर बॉर्डर से गिरफ्तार कर उन्हें पुलिस ने थाने में बैठाए रखा। इसे लेकर पश्चिमी यूपी में भाकियू कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। बताया कि कार्यकर्ताओं को उनसे संपर्क नहीं करने दिया जा रहा है। राकेश टिकैत के साथ अन्य कई कार्यकर्ताओं को भी थाने में बैठाया गया है।
बताया गया कि राकेश टिकैत जंतर-मंतर पर चल रहे बेरोजगारों के धरने में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
मुजफ्फरनगर में भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि दिल्ली पुलिस ने टिकैत को पकड़ा है।
इससे पहले शनिवार को यूपी के मुजफ्फरनगर में हुए किसानों के धरने के दौरान भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि पुलिस और प्रशासन के अफसर भाजपा का एजेंट बनकर काम कर रहे हैं। किसानों की पीड़ा उनको दिखाई नहीं दे रही है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र उर्फ टेनी की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी, एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने, बिजली दरों और नलकूपों पर विद्युत मीटर लगाए जाने, अग्निपथ योजना वापस लेने, शहीद किसानों के परिवारों को मुआवजा, किसानों पर दर्ज मुकदमों की वापसी की मांग के लिए आंदोलन किया जा रहा है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.